संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची:भाजपा से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिया गया बयान राज्य में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। लगातार झारखंड सरकार में मौजूद विधायक और मंत्री सांसद निशिकांत के बयान का विरोध कर रहे हैं इसी बीच सरकार में सहयोगी दल राजद के प्रदेश युवा प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा ने सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि निशिकांत दुबे का बयान केवल निंदनीय नहीं , बल्कि यह से दर्शाता है कि वे मानसिक रूप से असंतुलन की स्थिति में पहुँच चुके हैं। अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने की होड़ में उन्होंने ऐसी भाषा और विचारों का प्रयोग किया है जो देश की न्यायिक व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव दोनों के लिए खतरनाक है।यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उनके वक्तव्यों में यही मानसिक स्थिति परिलक्षित हुई है। उनके हालिया बयानों से यह प्रमाणित होता है कि वे न केवल कानून को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की उस साज़िश का हिस्सा भी बन गए हैं, जो देश को सामाजिक आधार पर बांटने और भाई-भाई के बीच नफरत फैलाने का कार्य कर रही है।
हम मांग करते हैं कि निशिकांत दुबे को तत्काल प्रभाव से संसद सदस्य पद से हटाया जाए और उन्हें मानसिक उपचार हेतु रांची स्थित रिनपास (RINPAS) अस्पताल में भर्ती कराया जाए, ताकि वे अपने स्वास्थ्य का उपचार करा सकें और देश की जनता को और अधिक भ्रमित करने से रोका जा सके।
