संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : एन एच 522 हजारीबाग-बगोदर मुख्य सड़क पर स्थित टाटीझरिया थाना क्षेत्र के 17 माईल में सड़क हादसे में बाइक सवार देव कुमार और विक्रम कुमार घायल हो गए है। देव कुमार की स्थिति गंभीर, दोनों व्यक्ति दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरली के रहनेवाले हैं। 17 माईल बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज कर रांची भेज दिया। उसके बाद घायल व्यक्ति के परिजन जेनेटिक हॉस्पिटल में एडमिट किए है। और शिव कुमार में आईसीयू में रखा गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार 17 माईल के पास दारू प्रखंड के अंतर्गत हरली निवासी देव कुमार दास और उनके दोस्त घर आ रहे थे। रास्ते में बाइक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, दुर्घटना में देव कुमार दास गंभीर रूप से घायल वहीं उसका दोस्त को हल्की चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुला घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायलों के स्वजनों को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी।