सौरभ राय
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: रामनवमी का त्यौहार राजधानी रांची में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। रांची के विभिन्न इलाकों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो अल्बर्ट एक्का चौक में आकर एकजुट हुई। प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अल्बर्ट एक्का चौक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (JLKM) द्वारा स्वागत शिविर लगाया गया जिसके तहत शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों का स्वागत भव्य रूप से किया गया। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, योगेश भारती एवम अन्य सदस्य मौजूद रहे।