संविधान सम्मान रक्षा यात्रा रथ का विष्णुगढ़ के लोगों ने किया स्वागत

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : समता सैनिक दल द्वारा निकाले गए संविधान सम्मान रक्षा यात्रा का विष्णुगढ़ के लोगों ने सात मील चौक पर शुक्रवार को स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए महेंद्र राम ने बताया कि संविधान सम्मान यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान का सम्मान और संविधान बचाने की जानकारी लोगों में देना इसका प्रमुख उद्देश्य है। यह संविधान सम्मान यात्रा पुराना विधानसभा रांची से 8 मार्च को शुरू हुई है। यह सम्मान यात्रा गढ़वा पलामू चतरा कोडरमा देवघर दुमका समेत कई जिलों का भ्रमण कर चुकी है। यह सम्मान यात्रा झारखंड प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण करेगी। उपस्थित लोगों ने कहा कि सरकार जातीय जनगणना कराए और जनगणना के आधार पर आरक्षण का निर्धारण करना चाहिए। आज भी जो हक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक को मिलना चाहिए वह का अधिकार नहीं मिल रहा है। आज देश में आरक्षण समाप्त करने की राजनीति हो रही है। धर्म के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। ऐसी राजनीति से लोगों को ऊपर आना होगा। मूलभूत समस्याओं पर पर्दा डाला जा रहा है। इसे समझने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश पटेल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, कांग्रेस नेता विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, हरि यादव, सुधीर राम, राजेश रविदास, सुंदर राम, मिथिलेश कुमार, वीरेंद्र रविदास, खुशलाल राम, राजेश रविदास, मनोज रविदास, भीमराम, सुनील राणा, बैजनाथ रविदास, विनोद राम, शिव कुमार समेत कई लोग शामिल थे।

Leave a Comment