रांची में अपराधी बेखौफ: व्यवसाई भूपन साहू की गला रेत दी गई

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ते हुए नजर आ रही है पिछले दिनों भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या खुले आम कर दी जाती है जिसके विरोध में आज सम्पूर्ण रांची बंद बुलाया गया था। कल के घटना के 24 घंटे भी नहीं हुए की एक और अपराधिक घटना को रवि स्टील के समीप अंजाम दे दिया गया। रवि स्टील चौक के समीप अपराधियों के द्वारा जूता चप्पल व्यावसायी भूपन साहू का गला रेत दिया गया है । दुकान के समीप खून के धब्बे है। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है लोग आक्रोशित नजर आ रहे है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घटना की कड़ी निंदा की
देर शाम रवि स्टील में हुई घटना पर आक्रोश जताते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि राजधानी रांची में कानून व्यवस्था का इससे खराब रूप कभी देखने को नहीं मिला। राजधानी की स्थिति भयावह हो चुकी है। समझ से परे है कि आखिर प्रशासन कार्रवाई के लिए, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा है? क्या रांची के व्यवसायी, सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता यूं ही अपराधियों का शिकार होते रहेंगे और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा। कब टूटेगी झारखंड सरकार की कुंभकर्णी नींद।

Leave a Comment