दुमका में पांच दिनों से लापता छह वर्षीय बच्चे का शव मिला, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

दुमका। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुशमाहा गांव में संचालित संत मोनिका आवासीय विद्यालय से पांच दिनों से लापता छह वर्षीय बालक अमन सोरेन का शव बुधवार को एक धान के खेत से बरामद किया गया। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिससे अंदेशा है कि उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। घटना […]

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, कई अहम मुद्दों पर रहेगी नजर

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। सत्र के समापन से पहले सदन में कई विधायी कार्य निपटाए जाने की संभावना है। कार्यसूची के अनुसार, दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाएंगे। इसके बाद सरकार शेष विधायी कार्यों को पूरा करेगी और अंत में सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव लाए जाने की चर्चा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित सत्ता पक्ष के कई सदस्य पहले ही सदन में गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग उठा चुके हैं। यदि यह प्रस्ताव सदन में आता है तो उस पर विशेष चर्चा की संभावना रहेगी। गौरतलब है कि अब तक हुए मानसून सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट पारित किया गया है। इसके अलावा सदन ने पांच महत्वपूर्ण विधेयकों को भी मंजूरी दी है। राजनीतिक हलकों में यह सत्र शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग और विभिन्न विधायी कार्यों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।

देवघर की दूसरी बड़ी अप्रिय घटना : गणेश चतुर्थी की रात फैशन वर्ल्ड में भीषण आग, दो मंज़िल जलकर राख

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर :–गणेश चतुर्थी की खुशियां मंगलवार देर रात मातम में बदल गईं। देवघर शहर में एक ही दिन में दूसरी बड़ी अप्रिय घटना सामने आई, जब आज़ाद चौक व मां शीतला मंदिर के पास स्थित नामचीन कपड़ों की दुकान फैशन वर्ल्ड अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

बरहेट दरियापुर मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा: ओवरलोड ट्रक से धंसी पुलिया, बाइक चपेट में आई बाल बाल बचा बाइक चालक

बरहेट । बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट दरियापुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। पेटखासा गांव के समीप गुमानी बाराज परियोजना के नहर पर बनी पुलिया बीचों-बीच से टूटकर धंस गई। हादसा उस समय हुआ जब ईंट से लदा 16-चक्का ट्रक पुलिया पर से गुजर रहा था। ओवरलोड का दबाव पुलिया सहन […]

‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के दौरान पूर्व CM चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन डिटेन

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची। रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर नगड़ी (कांके) में चल रहे आंदोलन के बीच पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुबह से […]

रिम्स-2 विवाद: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट, नगड़ी में भारी सुरक्षा

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची। राजधानी रांची में रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर बड़ा राजनीतिक टकराव सामने आया है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नगड़ी पहुंचकर हल चलाने वाले थे। इससे पहले ही जिला प्रशासन ने उन्हें सुबह उनके रांची स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई सदर डीएसपी के नेतृत्व में […]

कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह अजरबैजान से रांची लाया गया, झारखंड ATS ने की बड़ी कार्रवाई

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची। झारखंड की एटीएस (ATS) टीम ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से रांची लेकर पहुंची। पिछले साल बाकू (अजरबैजान) में गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के सहयोग से एक्स्ट्राडिशन प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मयंक को विशेष […]

एनएच-133 और एनएच-114A का होगा चौड़ीकरण, संथाल परगना में सड़क विकास को मिली रफ्तार

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क गोड्डा/देवघर। संथाल परगना की जनता के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 11 अगस्त को लिखे […]

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी मौके पर गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला कर दिया गया। यह घटना अचानक हुई और कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। हमला कैसे हुआ? सूत्रों के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर सीएम आवास पहुंचा […]

साहिबगंज दौरे पर बाबूलाल मरांडी, संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश

सिद्धो-कान्हू के वंशजों से लेकर सुर्या हांसदा के परिजनों तक करेंगे मुलाकात साहिबगंज, 19 अगस्त।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज एक दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुँचे। उनका यह दौरा जिले में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। […]