लोक भवन नामकरण से बदलेगी पहचान, आठ राज्यों ने लागू किया निर्णय

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद देश के आठ राज्यों ने अपने-अपने राजभवन का नाम बदलकर अब ‘लोक भवन’ कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य औपनिवेशिक मानसिकता से जुड़े प्रतीकों को हटाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना बताया गया है। जिन राज्यों ने यह निर्णय लागू किया है, उनमें पश्चिम […]

42 अतिक्रमणकर्ताओं से नगर निगम ने वसूला ₹52,800 का जुर्माना

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : जिला प्रशासन एवं नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देश पर देवघर नगर निगम ने कोरियाशा एवं सत्संग के शंकर मोड़ तक फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। 1 दिसंबर को उक्त क्षेत्र में मैक्किंग कर दुकानदारों एवं अतिक्रमणकर्ताओं को अवगत करा दिया गया था कि वे स्वयं […]

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफ़ानी प्रदर्शन, बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज़ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वनडे क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान लगातार तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जमाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। जानकारी […]

सांसदों की सर्वदलीय बैठक के बाद सरकार का बयान: विपक्ष के सुझावों पर होगी विस्तृत समीक्षा

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा दिए गए सुझावों और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडरों से मिले सुझावों […]

दिल्ली पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव की जांच जारी

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, इन संदिग्धों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से पकड़ा गया। शुरुआती जांच में उनके आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोप […]

नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार विरोधी दलों की शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाकर दवाब की राजनीति कर रही है। इस चर्चा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट करते […]

मन की बात के 128वें एपिसोड में ‘वोकल फॉर लोकल’ पर फिर जोर

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में देशवासियों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नवंबर माह प्रेरणादायी घटनाओं का साक्षी रहा है और देश के युवाओं, खिलाड़ियों तथा वैज्ञानिकों ने अपनी उपलब्धियों से राष्ट्र […]

मतदाता सूची संशोधन की समयसीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने जारी किया अहम निर्देश

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। मतदाता सूची सुधार कार्य की संवेदनशीलता और राज्यों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर आयोग ने निर्धारित समय सीमा को बढ़ाते हुए राहत दी है। देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही SIR […]

झारखण्ड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

डेस्क।पाकुड़। झारखण्ड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, जिला इकाई पाकुड़ ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में 1 से 21 नवंबर, 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। एल-5 से एल-8 स्तर के सैकड़ों कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कर्मचारी संघ झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से […]

रक्तदान

डॉक्टरों व युवाओं ने मिल कर बढ़ाया मानवता का मान संवाददाता गोड्डा : महागामा रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर मानवता और सामाजिक सरोकार का एक जीवंत उदाहरण बन गया। अस्पताल परिसर में लगे इस विशेष शिविर का नेतृत्व अस्पताल प्रभारी डॉक्टर ख़ालिद अंजुम ने किया। शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा […]