विधानसभा में सरकार के जवाबों ने खोली जमीनी व्यवस्थाओं की हक़ीक़त : विधायक
संवाददाता
हजारीबाग : भाजपा से हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हजारीबाग से जुड़े जनहित के दो गंभीर मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। विधायक ने कोल साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था को लेकर सरकार से कड़े सवाल पूछे, जिनके जवाबों ने व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमसांडी और कटकमदाग कोल साइडिंग में फैल रहे प्रदूषण, धूलकण के कारण ग्रामीणों में बढ़ रही बीमारियों और किसानों की फसल पर पड़ रहे दुष्प्रभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दोनों साइडिंग में 100 मीटर दूरी तक कोयले की धूल लोगों के घरों, खेतों और दुकानों तक फैल रही है, जिससे सांस से संबंधित रोग और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने स्वीकार किया कि दोनों साइडिंग में मॉनिटरिंग के लिए पी एम 10 विश्लेषक लगाए गए हैं, 10 फीट ऊंची मेटल शीट, पानी छिड़काव और स्प्रिंकलर जैसी व्यवस्थाए की गई हैं, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि प्रदूषण से बीमार हुए किसी भी परिवार की जानकारी विभाग को प्राप्त नहीं है। जमीनी हकीकत किया है ये सभी को पता है। विधायक ने कहा कि सरकार का यह जवाब ही साबित करता है कि प्रदूषण की वास्तविक जमीनी स्थिति का न तो सर्वे किया गया और न ही प्रभावित परिवारों की कोई सहायता सुनिश्चित की गई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने यह भी सवाल उठाया कि कोल साइडिंग को हटाने या स्थानांतरित करने की कोई योजना क्यों नहीं है, जबकि वहां से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर धूल का जमाव बना रहता है और राहगीरों के साथ कृषक समुदाय लगातार प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। सरकार ने अपने जवाब में साइडिंग संचालन को नियम सम्मत बताते हुए भविष्य की किसी ठोस योजना से इनकार कर दिया। दूसरे प्रश्न में विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था और आउटसोर्सिंग कंपनियों के कर्मचारियों की मनमानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या अस्पतालों में नियुक्त आउटसोर्सिंग कर्मी दलालों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और क्या चिकित्सा व्यवस्था अब निजी हाथों में ठेके पर चल रही है। सरकार ने जवाब में यह स्वीकार किया कि अस्पतालों में आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन दलाली जैसे व्यवहार की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विधायक ने कहा कि सरकार की यह अनभिज्ञता ही अस्पतालों की अव्यवस्था का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने ओपीडी की नई ऑनलाइन व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा किया। सरकार ने स्वीकार किया कि ओपीडी की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है, लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी और तकनीकी बाधाओं के कारण मरीजों को फिर ऑफलाइन पर्ची व्यवस्था पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार खुद मान रही है कि उसकी नई प्रणाली सफल नहीं है और ग्रामीण मरीज आज भी लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। विधायक प्रदीप प्रसाद ने दोनों मामलों में सरकार के जवाबों को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि हजारीबाग के लोग प्रदूषण और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से परेशान हैं और सरकार केवल कागजों पर व्यवस्था सुधार का दावा करती दिख रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व जनता की समस्या को सदन में उठाना है और वह हजारीबाग के हर नागरिक की आवाज को मजबूती से सरकार के सामने रखते रहेंगे।
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग के सेमिनार हॉल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के अवसर पर एक खाली विनोद को बोल सकते हो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का वैश्विक थीम भ्रष्टाचार के विरुद्ध युवाओं की एकजुटता: आने वाले कल की ईमानदारी के निर्माण की दिशा में कार्यक्रम के केंद्र में रहा। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार ने उपस्थित छात्रों और शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार न केवल आर्थिक विकास में बाधक है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को अपने व्यवहार और कार्यशैली का हिस्सा बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँ। उन्होंने भ्रष्टाचार के चार पी पर भी जानकारी दी अर्थात, प्रेफरेंस, पावर प्रिविलेज और पेमेंट। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती है कि इस मामले में समाज में जागरूकता और सही समझा की कमी है। इस विषय की सही समझ को साझा करने के लिए ही ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है।
उन्होंने विश्वसनीय अंतर्राष्ट्रीय संस्थान ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित 180 राष्ट्रों की भ्रष्टाचार सूचकांक के बारे में जानकारी दी। इस सूचकांक के अनुसार सोमालिया, दक्षिण सूडान और वेनेजुएला में भ्रष्टाचार सबसे अधिक है। वही डेनमार्क, फिनलैंड, सिंगापुर, न्यू जीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड तथा स्वीडन इस सूची में सर्वोच्च स्थान पर है जहां भ्रष्टाचार नहीं के बराबर है। बताया कि भारत का स्थान इस सूची में 93वां है जिसे सुधारने की सख्त जरूरत है। भारत में बदलाव तभी हो सकेगा जब आज के युवा, अर्थात भविष्य का भारत, इस ओर जागरूक होंगे और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। संगोष्ठी का संचालन शोधार्थी प्रतीक कुमार ने किया। शोधार्थियों धर्मेंद्र कुमार, इनामुल अंसारी तथा बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित हुए। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने भ्रष्टाचार से जुड़े कानूनी प्रावधानों, निवारक उपायों तथा समाज में नैतिकता की बढ़ती आवश्यकता पर सक्रिय चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई।
जिला क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर – 14 हेतु खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया आरम्भ
11 और 12 दिसंबर को पंजीकृत खिलाड़ियों के बीच ट्रैयल मैच
संवाददाता
दुमका : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा निर्देशित बिंदुओं के आधार पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका द्वारा मंगलवार को खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। ज्ञात हो कि अंडर – 14 के अपने पहले मैच में दुमका मेजबानी करते हुए साहेबगंज से अपना पहला मैच ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। जिला क्रिकेट संघ के द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया निष्पादित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सभी आवेदकों से सारे दस्तावेज के साथ साथ नोटरी से एक शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा जिसमे ये दर्शाया जाएगा कि खिलाड़ियों द्वारा दी गए दस्तावेज सही हैं और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संघ किसी भी स्तर पर कारवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी। अंडर – 14 की तैयारी लगभग फाइनल स्तर पर है, संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने कहा कि नई कमिटी के सक्रिय होने के महज़ 20-25 दिनों में ही मैदान का स्वरूप बदल चुका है।मैदान को जंगल झाड़ से मुक्ति मिल चुकी है, साइड स्क्रीन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, पिच तैयार कर ली गई है, गेट की मरम्मती से ले कर मैदान के बाउंड्री के रंगारोहन का कार्य भी अंतिम चरण में है।मैदान के साथ साथ कार्यालय को भी वास्तविक रूप से कार्यालय का स्वरूप दिया जा रहा है जहाँ सूचना पट के साथ अन्य जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि पंजीयन को प्रक्रिया के पश्चात 11 और 12 दिसंबर को पंजीकृत खिलाड़ियों के बीच ट्रैयल मैच खेल जाएगा एवं प्रदर्शन के अनुसार जिले की टिम का चयन किया जाएगा। उक्त मौके पर संघ के सचिव के अलावा सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित पाठक के साथ साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे जो काफ़ी उत्साहित दिखे।
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का फ़्रंटियर्स इन एकेडमिक रिसर्च जर्नल का दूसरा अंक प्रकाशित
संवाददाता
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित बहुविषयक शोध पत्रिका फ़्रंटियर्स इन एकेडमिक रिसर्च के दूसरे अंक का विमोचन बुधवार को कुलपति प्रो. कुनुल कंडिर ने किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का अपना आईएसएसएन युक्त जर्नल प्रकाशित होना शैक्षणिक जगत के लिए गर्व की उपलब्धि है।उन्होंने कहा फ़्रंटियर्स इन एकेडमिक रिसर्च विश्वविद्यालय की शोध संस्कृति को नई गति और नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है। यह जर्नल न केवल शोधार्थियों बल्कि शिक्षकों और संपूर्ण अकादमिक समुदाय के लिए एक उपयोगी और सार्थक मंच के रूप में विकसित हो रहा है। यह हमारे सभी विषयों के विद्वानों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का उत्तम अवसर प्रदान करता है। मुझे विश्वास है कि इस जर्नल के माध्यम से विश्वविद्यालय शोध उत्कृष्टता के मार्ग पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा। विमोचन समारोह में डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव, वित्त सलाहकार बृजनंदन ठाकुर, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रंजन शर्मा, सीसीडीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तार, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. शम्स तबरेज खान, पीआरओ दीपक कुमार तथा जर्नल के संपादक एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे। जर्नल के संपादक डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस अंक में विभिन्न विषयों के 17 शोध आलेख शामिल किए गए हैं। यह जर्नल अर्धवार्षिक है और प्रति वर्ष अप्रैल और सितंबर में प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जर्नल का शुभारंभ नवंबर 2023 में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में किया गया था। 2016 में भी विश्वविद्यालय स्तर पर जर्नल प्रकाशन की पहल हुई थी, लेकिन आईएसएसएन नंबर के अभाव में वह बंद हो गया था। विश्वविद्यालय के लिए पहली बार आईएसएसएन नंबर प्राप्त करने में डॉ. संजीव कुमार सिन्हा की अहम भूमिका रही है। उनके निरंतर प्रयासों से विश्वविद्यालय का यह शोध जर्नल अब राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त स्वरूप में पुनः प्रकाशित हुआ है। जर्नल के प्रकाशन से शोधार्थियों को पीएचडी, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति तथा शिक्षकों को पदोन्नति में भी लाभ मिलेगा।
दुमका लायंस क्लब को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार
संवाददाता
दुमका : मंगलवार को कोलकाता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लायन सम्मान समारोह में दुमका लायंस क्लब ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। क्लब को उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं नए सदस्यों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए. पी. सिंह के कर-कमलों से तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किए गए। यह दुमका लायंस क्लब के इतिहास में पहली बार है जब उसे किसी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। जैसे ही दुमका लायंस क्लब का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और इस क्षण ने सभी सदस्यों को गौरवान्वित कर दिया। क्लब के अध्यक्ष लायन सतीश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। वहीं क्लब के सचिव लायन प्रदीप्त मुखर्जी ने इस उपलब्धि को सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, सामूहिक सहयोग और समाज सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का परिणाम बताया।

15 महीनों से अनाज का उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों को मिला नोटिस तीन दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर नाम किया संवाददाता रानीश्वर : प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत आसनबनी और रंगालिया पंचायत के ऐसे कार्डधारियों के घर जाकर नोटिस दिया गया जिनके द्वारा विगत 15 […]
ताकि भावी पीढ़ी सुरक्षित रहे…
धर्मांतरण और लव जिहाद के विरुद्ध आदिवासी समाज को सचेत होने की जरूरत : अबीता हांसदा
जामताड़ा : आदिवासी सावंता सुसार अखाड़ा की ओर से फतेहपुर प्रखंड के अपने आदिवासी गांव सुगनीबासा में बैठक की गई। बैठक में आदिवासी महिला बेटी के ऊपर हो रहे अत्याचार लव जिहाद और धर्मांतरण को रोकने के लिए लोगों को जगाने का काम किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया ताकी आने वाली पीढ़ी बचे। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा जिला संयोजक मंगल सोरेन, सह संयोजक अबीता हंसता, युवा सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम हेम्ब्रम, महेश्वर बेसरा, जगमांझी, प्राणिक मांझी बाबा, नयकी बाबा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
ईंट का जवाब पत्थर से देना हम भी जानते हैं : आजसू

जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध संवाददाता देवघर : आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इक्का-दुक्का पत्ते गिर जाने से पेड़ नहीं गिर जाता, आजसू पार्टी बरगद का पेड़ है। उन्होंने कहा कि देवघर जिले में आजसू पार्टी […]
झारखंड के आठ पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) में प्रमोशन की स्वीकृति डेस्क, नई दिल्ली/रांची

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड राज्य पुलिस सेवा के आठ पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) में पदोन्नति हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निर्णय संघ लोक सेवा आयोग की दस नवम्बर को सम्पन्न बैठक में अनुमोदित किया […]
दुमका में ईडी के बाद अब एसीबी की धमक

व्यवसायी नवीन पटवारी के घर पड़ा छापा शराब घोटाले से जुड़े हो सकते हैं तार संवाददाता दुमका : उपराजधानी दुमका में ईडी के बाद अब एसीबी की टीम मंगलवार के सुबह 07:30 बजे प्रतिष्ठित व्यवसायी नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले […]