संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
23 नवंबर को चारलापल्ली से होगा परिचालन, 25 नवंबर को बरौनी से वापसी; 20 एलएचबी कोच के साथ दोनों दिशाओं में चलेगी स्पेशल ट्रेन
जामताड़ा: त्योहारों के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से चारलापल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच एक जोड़ी मांग आधारित विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों का एक-एक फेरा निर्धारित किया गया है। इससे त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
23 नवंबर को चारलापल्ली से खुलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 07561 चारलापल्ली–बरौनी जंक्शन विशेष रेलगाड़ी 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को चारलापल्ली से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को रात 01:30 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 07562 बरौनी जंक्शन–चारलापल्ली विशेष रेलगाड़ी 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 03:00 बजे बरौनी जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) को शाम 19:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।
20 एलएचबी कोच के साथ होगा परिचालन
रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में चलने वाली इन विशेष रेलगाड़ियों में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। त्योहार के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
रेलवे की इस पहल से चारलापल्ली और बरौनी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।









