हजारीबाग में पुलिस वाहन से कूदकर फरार होने की कोशिश, राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहे राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधी तुषार मिश्रा को पुलिसकर्मियों ने दोबारा पकड़ लिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि शौच जाने का बहाना बनाकर आरोपी ने पुलिस वाहन रुकवाया और मौका मिलते ही भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसकी कोशिश नाकाम हो गई।

भागने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान हुई झड़प में तुषार मिश्रा के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग लाया गया।

होटल एक इंटरनेशनल फायरिंग मामले में आरोपी है तुषार

जानकारी के अनुसार, मामला हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित होटल एक इंटरनेशनल में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। इस मामले में तुषार मिश्रा की संलिप्तता सामने आई थी। वह फिलहाल रामगढ़ जेल में बंद था। हजारीबाग पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए हजारीबाग ला रही थी।

हत्यारी मोड़ के पास पुलिस को चकमा देने की कोशिश

इसी दौरान हत्यारी मोड़ के पास तुषार मिश्रा ने शौच जाने की बात कहकर पुलिस वाहन रुकवाया। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया और दोबारा पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एसपी ने की घटना की पुष्टि

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास करने के दौरान आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। घायल तुषार मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें