जमशेदपुर में देर रात दो पक्षों के बीच बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार देर रात विवाद के बाद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति नहीं संभलने पर पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

मौके पर क्यूआरटी की दो गाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी सुमित कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।

बाछी की तलाश में जुगसलाई पहुंचे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर के रामदास भट्टा ग्वालाबस्ती से एक गाय की बाछी चोरी हो गई थी। मवेशी के मालिक उसकी तलाश करते हुए जुगसलाई पहुंचे। उन्हें जानकारी मिली थी कि बाछी को ईदगाह मैदान के पास लाया गया है।

इसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचकर मामले की जानकारी लेने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और आसपास के इलाकों से भी लोग मौके पर जुटने लगे।

पुलिस बल पर पथराव का आरोप

विवाद की जानकारी फैलने के बाद जुगसलाई के गद्दी मोहल्ला और ग्वालाबस्ती से भी बड़ी संख्या में लोग ईदगाह मैदान की ओर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के साथ स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए क्यूआरटी की दो गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गईं। डीएसपी सुमित कुमार के साथ बिष्टुपुर, बागबेड़ा और आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंची।

इसी दौरान पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया।

चार राउंड हवाई फायरिंग की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, लाठीचार्ज के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं होने पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

घटना के बाद ईदगाह मैदान और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। क्यूआरटी की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी करती रहीं। इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

उपद्रव करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस उपद्रव और पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, पहचान किए जा रहे लोगों के संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

जमशेदपुर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि जुगसलाई में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट के बाद स्थिति बिगड़ी थी। इस दौरान पुलिस पर हमला किया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की गई। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें