संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
रांची: रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए रांची के होटवार जेल के बाहर बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में बहनें हाथों में राखी और मिठाई लेकर जेल पहुंचीं।
सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी कतार देखने को मिली। किसी के चेहरे पर भाई से मिलने की खुशी थी तो किसी के चेहरे पर लंबे इंतजार की भावुकता साफ नजर आई। बहनें अपने भाइयों से मुलाकात कर उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए उत्सुक नजर आईं।
जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है, ताकि मुलाकात की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर जेल में बंद भाइयों और बाहर से राखी बांधने पहुंचीं बहनों के बीच भावनात्मक मुलाकात का माहौल देखने को मिला। परिवार से दूर रह रहे बंदियों के लिए भी यह दिन भावुक कर देने वाला रहा।









