MMDR Amendment Bill के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगा JMM, आज होगी विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज हरमू स्थित सोहराय भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें पार्टी के सांसद, मंत्री, विधायक, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य समेत जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष, महानगर सचिव और जिला संयोजक शामिल होंगे।

MMDR Amendment Bill के खिलाफ आंदोलन पर होगा मंथन

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 यानी MMDR Amendment Bill के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करना होगा। झामुमो इस विधेयक के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी में जुटा है।

बैठक में आंदोलन के स्वरूप, कार्यक्रम और संगठन की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। पार्टी यह तय करेगी कि विधेयक के विरोध में आगे किस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और संगठन को किस स्तर पर सक्रिय किया जाए।

संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा

MMDR Amendment Bill के अलावा बैठक में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा।

केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और जिलास्तरीय नेताओं से संगठन की स्थिति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।

बैठक के बाद साफ होगी आगे की रणनीति

झामुमो की इस विस्तारित बैठक को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद पार्टी की ओर से MMDR Amendment Bill के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन के स्वरूप और कार्यक्रमों को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

पार्टी नेतृत्व की ओर से लिए जाने वाले फैसलों के आधार पर आने वाले दिनों में झामुमो के आंदोलन का अगला चरण तय किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें