महीनों पहले गुम हुआ मोबाइल बरामद, मालिक को लौटाई खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक सप्ताह में दो खोए मोबाइल बरामद कर बड़कागांव पुलिस ने जीता लोगों का भरोसा

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बड़कागांव: बड़कागांव थाना पुलिस ने तत्परता और जनसेवा का परिचय देते हुए कई महीने पहले गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में सेक्टर-4ए, बोकारो निवासी सूरज हरी का मोबाइल बड़कागांव क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। मोबाइल खोने के बाद उन्होंने बड़कागांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयास के जरिए मोबाइल का पता लगाया और उसे सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। इसके बाद सूरज हरी को बोकारो से बड़कागांव थाना बुलाया गया, जहां थाना प्रभारी ने उन्हें उनका मोबाइल फोन सौंपा।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सूरज हरी ने बड़कागांव पुलिस का आभार जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि महीनों बाद भी उनका मोबाइल वापस मिल जाएगा।

थाना प्रभारी दीपक Kumar सिंह ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान और गुम हुए सामानों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

गौरतलब है कि बड़कागांव थाना पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के भीतर दो गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें