रामगढ़ में फायरिंग से दहशत, गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर को बनाया निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामगढ़। जिले के गिद्दी क्षेत्र में देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि ड्यूटी पर तैनात कर्मी बाल-बाल बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर परियोजना के प्रवेश द्वार के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। देर रात हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही गिद्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को एकत्र कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दूबे गैंग ने ली है। साथ ही गैंग की ओर से कथित रूप से व्यवसायी आनंद जैन को अंतिम चेतावनी भी दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें