ग्राम नावाखाप में CCL चंद्रगुप्त ग्राम कमिटी का गठन, अध्यक्ष बने कालेश्वर महतो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

केरेडारी: ग्राम नावाखाप में सीसीएल चंद्रगुप्त कोल परियोजना की ग्राम कमिटी का गठन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता धनेश्वर प्रसाद ने की।

सभा में सर्वसम्मति से उप मुखिया कालेश्वर महतो को ग्राम कमिटी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं संतु महतो को सचिव और अराजलाल महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा मैनेजर महतो को उपाध्यक्ष तथा तापेश्वर महतो को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सक्रिय सदस्यों में प्रदीप महतो, भागीरथ महतो, विजय गंझू, शिव शंकर महतो, मुरारी प्रसाद, ठाकुर महतो, चंद्रनाथ Mahतो, नरेश महतो, बद्रीनारायण महतो और दीवानी महतो को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें