संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
भारत द्वारा निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस को लेकर आर्मेनिया के साथ चल रही खरीद बातचीत फिलहाल रोक दी गई है। रिपोर्टों के अनुसार, दुबई एयर शो में भारतीय तेजस जेट के क्रैश होने के बाद आर्मेनिया ने 1.2 अरब डॉलर की प्रस्तावित डील को स्थगित कर दिया है।
आर्मेनिया भारतीय विमान निर्माता कंपनी HAL के साथ 12 तेजस फाइटर जेट खरीदने को लेकर अंतिम दौर की बातचीत में था। लेकिन तेजस के क्रैश हादसे के बाद आर्मेनियाई रक्षा अधिकारियों ने कई तकनीकी और सुरक्षा संबंधित सवाल उठाए हैं, जिसके चलते खरीद प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि तेजस का यह क्रैश अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रक्षा उपकरणों की विश्वसनीयता पर कुछ हद तक असर डाल सकता है, हालांकि HAL और भारतीय वायुसेना तकनीकी समीक्षा कर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।
भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा था, ऐसे में इस कदम को एक अस्थायी ब्रेक माना जा रहा है। HAL ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीद है।








