SIR को लेकर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला, कहा—‘राहुल गांधी अपने पिता के सपनों को भी पूरा नहीं कर पाए’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मामले पर बीजेपी नेता और गोदराहट सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी SIR को लेकर बेवजह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह प्रक्रिया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है।

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से बंग्लादेशी मतदाताओं पर निर्भर रहकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती रही है, इसलिए आज वह SIR जैसी वैधानिक प्रक्रिया का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक विरासत को समझ ही नहीं पा रहे हैं और अपने पिता के बताए रास्ते और सपनों को भी पूरा करने में विफल रहे हैं।

दुबे ने आगे कहा कि राहुल गांधी को SIR को पढ़ना और समझना चाहिए, क्योंकि यह मतदाता सूची की शुद्धता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का विरोध सिर्फ राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास है, जबकि SIR राज्य के हित में है और इससे वास्तविक मतदाताओं का भरोसा मजबूत होगा।

झारखंड में SIR को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है। बीजेपी प्रक्रिया का समर्थन कर रही है जबकि विपक्ष इसे आम जनता को परेशान करने वाला कदम बता रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब राज्य की राजनीतिक हलचल और तेज होती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें