झारखंड ने मनाया राज्य गठन के 25 वर्ष, मोरहाबादी में भव्य उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रांची, 15 नवंबर 2025:।आज झारखंड राज्य ने अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर ऐतिहासिक पड़ाव हासिल किया है। 15 नवंबर 2000 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन बिहार से अलग होकर अस्तित्व में आए इस राज्य ने आज ढाई दशक की विकास यात्रा पूरी की। इस खास मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

झारखंड के गठन की नींव 2 अगस्त 2000 को संसद द्वारा बिहार पुनर्गठन विधेयक पारित किए जाने के साथ रखी गई थी। आज ही के दिन बिहार के 18 जिलों को अलग कर झारखंड देश का 28वां राज्य बना था। ‘झार’ (जंगल) और ‘खंड’ (भूमि) से मिलकर बने इस राज्य का नाम यहाँ की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है।

मोरहाबादी में भव्य आयोजन

मोरहाबादी मैदान में झारखंड की कला, संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा पर आधारित विशाल प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोपहर 1 बजे तक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था पूरी कर ली गई थी।

शहर की रंगत बदलती दीवारें

स्थापना दिवस के अवसर पर रांची शहर की दीवारें रंग-बिरंगी पेंटिंग से सजाई गई हैं। इन कला कृतियों में सोहराय, खोवादाई, आदिवासी जीवन शैली, लोकनृत्य, वन्यजीवन और पारंपरिक प्रतीक शामिल हैं, जो झारखंड की संस्कृति और प्रकृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रही हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिनमें 10,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है:

· सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित
· सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध
· सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक ई-रिक्शा के संचालन पर रोक

व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री और वीवीआईपी वाहनों के लिए मुख्य मंच के पीछे, जबकि विभिन्न जिलों से आने वाले लाभुकों के वाहनों के लिए आर्मी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें