होटवार जेल में डांस पार्टी विवाद: नए जेलर का पांच दिन में तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची्। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में कैदियों की डांस पार्टी के विवाद के बाद एक बार फिर कार्रवाई हुई है। महज पांच दिन पहले पदभार संभालने वाले असिस्टेंट जेलर दिनेश प्रसाद वर्मा को हटाकर धनबाद जेल भेज दिया गया है।

जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनेश वर्मा के स्थान पर लवकुश कुमार को नया असिस्टेंट जेलर नियुक्त किया गया है। यह तबादला उस समय किया गया है जब वर्मा ने जेल में सख्ती दिखाते हुए वीवीआईपी कैदियों की विशेष सुविधाएं रोकी थीं।

गौरतलब है कि 5 नवंबर को कैदियों की डांस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व असिस्टेंट जेलर देवनाथ राम और एक जमादार को निलंबित किया गया था। इस मामले में जेल के भीतर अवैध कैंटीन संचालन और कैदियों के शोषण के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें