#चतरा: चोरों ने दीवार तोड़कर की 14 लाख की चोरी, बाइक छोड़कर भागे आरोपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा । चतरा जिले के नगवां मोहल्ला में चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना मंगलवार तड़के की है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने नंदलाल यादव के घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 8 लाख रुपये नकद व 6 लाख रुपये के गहने चोरी किए। घटना के समय जब परिवार के सदस्य लौटे तो चोर घबराकर अपनी तीन बाइक छोड़कर भाग गए।

पीड़ित परिवार ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने बाइकों को सुरक्षित रखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें