रांची। झारखंड में बढ़ती ठंड ने लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह में राज्य के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, पलामू और सिमडेगा समेत कई जिलों के लिए विशेष सतर्कता की चेतावनी जारी की है। विभाग ने सुबह 7 बजे से पहले मॉर्निंग वॉक से परहेज करने की सलाह दी है।
प्रमुख जिलों का आज का तापमान:
· रांची: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 11°C
· जमशेदपुर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C
· धनबाद: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 14°C
· देवघर: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 14°C
· मैक्लूस्कीगंज: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 10°C
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक तापमान में और गिरावट का अनुमान है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।








