सरायकेला: डायन संदेह में बुजुर्ग महिला की हत्या, दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरायकेला। सरायकेला खरसावां के रायजामा गांव में डायन होने के संदेह में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसके शव को पहाड़ी में दफना दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतका की पहचान 62 वर्षीय गुरुवारी सरदार के रूप में हुई है, जो 31 अक्टूबर से लापता थीं। खरसावां थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई, जिसमें पता चला कि गांव के गुरुवा सरदार और सोमा सरदार ने महिला का अपहरण कर हत्या की।

पुलिस ने आरोपियों की मदद से गोवरगोटा पहाड़ी से महिला के शव का कंकाल बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों के परिवार में लगातार बीमारियों के चलते महिला पर डायन होने का संदेह किया गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें