कोडरम । कोडरमा जिले के गोलवाढाब गाँव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कीटनाशक खाने से मौत हो गई। 60 वर्षीय तुलसी यादव ने रात में दवा लेने के दौरान गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया।
परिजनों के अनुसार, तुलसी यादव मानसिक रूप से परेशान थे और नियमित दवाइयाँ ले रहे थे। खेती का मौसम होने के कारण घर में कीटनाशक रखे हुए थे, जिन्हें उन्होंने दवा समझकर खा लिया।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डोमचांच थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने कीटनाशक खाने से मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।








