मंत्री हफिजुल हसन एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर, मेदांता अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची । झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया। उस समय उनका ब्लड प्रेशर काफी लो था और पल्स रेट सामान्य से नीचे चला गया था। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की सिफारिश की।

साथ गए परिजन और टीम

मंत्री हसन के साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली रवाना हुए हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही उनकी बायपास सर्जरी हुई थी, जो सफल रही थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी तबीयत में फिर गिरावट आई है।

नेताओं ने ली जानकारी

गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पारस अस्पताल पहुंचे और हफिजुल हसन की सेहत के बारे में जानकारी ली। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर परिजन और अधिकारी मेदांता अस्पताल में निगरानी बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें