दिवंगत शिक्षक सुशील मरांडी के परिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सौंपा एक करोड़ का चेक, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:जामताड़ा जिले के जेबीसी प्लस टू स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक स्व. सुशील मरांडी के परिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। यह राशि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर निधन होने के बाद राज्य सरकार द्वारा संवेदनशील पहल के तहत प्रदान की गई है।

बता दें,स्व. मरांडी का इलाज आसनसोल के हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में चला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इलाज की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की थी, परंतु डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई और अंततः उनका निधन हो गया।

मृत्यु के बाद डॉ. अंसारी ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने उसी वादे को निभाते हुए मंत्री डॉ. अंसारी और जामताड़ा उपायुक्त की मौजूदगी में परिवार को राहत राशि सौंपी।

राहत राशि मिलने के बाद दिवंगत शिक्षक की पत्नी पार्वती हंसदा और पुत्रों अमित, सुमित और रिशु मरांडी ने मुख्यमंत्री और मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण में सहारा बनेगी।

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा हमने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे सब असहाय हैं। परिवार की पीड़ा कम करने के लिए सरकार ने जो राहत दी है, वह अतुलनीय है। इतनी बड़ी राशि कोई सोच भी नहीं सकता, परंतु हमारी सरकार ने यह कर दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें