जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    पाकुड़िया (संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाकुड़ के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत भवन, पाकुड़िया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लीगल वॉलेंटियर प्रियंका झा ने नालसा द्वारा … Read more

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत लगाई शिविर

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, लिट्टीपाड़ा: सोनाधनी पंचायत के पटवारा और सोनाधनी गांव में शनिवार को *प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान* और *धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान* के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनरेगा, आधार निबंधन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, जाति-निवास प्रमाण पत्र, पीएम किसान, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न … Read more

**सुदूर गांवों में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, मरीजों का हुआ उपचार**

हिरणपुर (संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता) प्रखंड के महारो एवं पडेरकोला गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर लगाया गया। शिविर में दर्जनों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार व परामर्श दिया गया। मुख्य रूप से सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. सेफ अली, एमपीडब्ल्यू व सहिया की टीम … Read more

बच्चों ने दिखाया हुनर, पाकर सम्मानित हुए गदगद

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, किताझोर में शनिवार को बोलेगा पाकुड़ कार्यक्रम के तहत बच्चों ने विभिन्न विधाओं में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर बच्चों ने चित्रकला, कहानी लेखन, वाद-विवाद और गीत-संगीत जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उनका उत्साहवर्धन किया … Read more

झारखंड में चलेगी इलेक्ट्रिक बस, सड़कों का जाल बिछेगा – नितिन गडकरी ने दी झारखंड को 3800 करोड़ की सौगात

रांची | 6 जुलाई 2025: झारखंड को परिवहन और अधोसंरचना क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर सहित ₹3800 करोड़ की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने रांची को देश का दूसरा इलेक्ट्रिक बस ऑपरेशन हब … Read more

झारखंड में अवैध रेत खनन और जबरन वसूली पर ED का शिकंजा, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बेटी अंबा प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी

रांची/हजारीबाग | 6 जुलाई 2025: झारखंड की राजनीति एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सख्त कार्रवाई के केंद्र में है। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी बेटी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, के आठ ठिकानों पर ED ने एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई अवैध रेत खनन, जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी … Read more

कांग्रेस नेता के भाई को दिनदहाड़े मारी गई गोली, पारस अस्पताल में हंगामा – इलाज में लापरवाही का आरोप

रांची | 6 जुलाई 2025: राजधानी रांची एक बार फिर गोलीकांड से दहल उठी है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन के छोटे भाई हेमंत साहू को रविवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। हमले में हेमंत को चार गोलियां लगी हैं। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में पारस अस्पताल, धुर्वा में भर्ती कराया गया, जहां परिजनों ने इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

इलाज नहीं, बहाना बना रहा अस्पताल प्रशासन?

परिजनों के अनुसार, अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने की बात कहकर अभी तक इलाज शुरू नहीं किया गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक भी गोली नहीं निकाली गई है, जिससे हेमंत की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। इस लापरवाही को लेकर अस्पताल परिसर में परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे

अस्पताल में हंगामा, पुलिस तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक प्रमुख नेता के परिजन को भी समय पर इलाज नहीं मिल रहा, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा? अस्पताल प्रबंधन के रवैये से जनता में गहरा आक्रोश है।

हमले की साजिश या आपसी रंजिश? पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह हमला राजनीतिक साजिश है या निजी दुश्मनी का नतीजा – इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।


चश्मदीद बोले – बाइक सवारों ने मारी गोली

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावर दो बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने बेहद नजदीक से गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए।


जनता का सवाल – राजधानी में कोई सुरक्षित नहीं?

इस हमले ने एक बार फिर राजधानी रांची की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और परिजनों की मांग है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो