NARI रिपोर्ट 2025 : रांची और पटना महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित, मुंबई सबसे सुरक्षित शहरों में शामिल

नई दिल्ली । राष्ट्रीय वार्षिक महिला सुरक्षा रिपोर्ट एवं सूचकांक (NARI 2025) के अनुसार, रांची और पटना देश के उन शहरों में शामिल हैं जहाँ महिलाएं खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करती हैं। रिपोर्ट में श्रीनगर, कोलकाता, दिल्ली, फरीदाबाद और जयपुर भी असुरक्षित शहरों की सूची में रखे गए हैं। वहीं, कोहिमा, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, […]

1 सितंबर से झारखंड में महंगी होगी शराब, निजी दुकानदारों के हाथों में बिक्री

रांची । 1 सितंबर से पूरे झारखंड में शराब की बिक्री निजी दुकानदारों के हवाले कर दी जाएगी। इसके साथ ही शराब और बियर की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। उत्पाद विभाग ने नई उत्पाद नियमावली 2025 लागू कर दी है, जिसका सबसे ज्यादा असर सस्ती शराब और बियर पर पड़ेगा। नई दरों के अनुसार, 180 […]

टोटो चालक की हत्या, गले और चेहरे पर चोट के निशान

हजारीबाग । गुरुवार देर रात लोहसिंघना थाना क्षेत्र में एक टोटो चालक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लोहसिंघना निवासी फैज अहमद (55) के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस के अनुसार, शव के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के […]

कांके रोड पर ट्रक की टक्कर से मां-बच्ची की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

रांची : राजधानी रांची के कांके रोड इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक 407 ट्रक ने स्कूटी सवार महिला और उसकी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने स्कूटी से जा रही […]

दुमका मयूराक्षी नदी में डूबे 4 युवक, 1 का शव बरामद, 3 की तलाश जारी

दुमका : जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बापूपुर के पास गुरुवार को मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अब तक एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान बांधपाड़ा निवासी कृष्णा […]

बिग्गा टाना भगत ने कहा – माताओं का अपमान असहनीय, राजनीतिक मर्यादा टूट रही है

रांची। झारखंड के प्रसिद्ध टाना भगत समुदाय से जुड़े और पूर्ण रूप से गांधीवादी विचारधारा को जीवन में उतार चुके बिग्गा टाना भगत ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता हीराबेन मोदी के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मांगी […]

झारखंड में फिर बारिश, 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक कई इलाकों […]

सरकार को बदनाम करने के लिए फंडिंग हो रही है : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के समापन पर विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को बदनाम करने और कार्यों में व्यवधान डालने के लिए फंडिंग की जा रही है। इसके जरिए जनता को भड़काने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा […]

हजारीबाग को बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी, झारखंड-केरल आमने-सामने

हजारीबाग । क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह गर्व का क्षण है। पहली बार हजारीबाग को बीसीसीआई के प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है। यह मैच 8 से 11 दिसंबर 2025 के बीच संजय सिंह क्रिकेट […]

आदिवासी गांवों के विकास के लिए ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की शुरुआत

रांची। जिला प्रशासन ने आदिवासी समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के 545 आदिवासी बहुल गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।अभियान की शुरुआत उप-विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया ने समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में दीप प्रज्वलित कर की। […]