रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे, पत्नी कल्पना सोरेन भी रहे साथ

रांची / घोड़ाबांधा। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री दंपति दोपहर लगभग 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे, जहां से वे सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे। […]
दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म में राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में शामिल होने के लिए घोड़ाबांधा पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्व. सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। […]
गुमला में रखरखाव के अभाव में करोड़ों की लागत से बने ओपन जिम हो रहे बर्बाद, लोगों में आक्रोश

गुमला। जिले में स्वास्थ्य और फिटनेस बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय और विभिन्न प्रखंडों के शैक्षणिक संस्थानों में ओपन जिम स्थापित किए गए थे। प्रत्येक जिम की लागत लगभग 24 लाख रुपये बताई गई थी। वर्तमान में जिले में दर्जन भर से अधिक ओपन जिम स्थापित हैं, जिन पर कुल खर्च […]
पैरों से भविष्य गढ़ रहे गुलशन लोहार, फिर भी स्थाई नौकरी से महरूम

चाईबासा/रांची। झारखंड की धरती संघर्ष और जज़्बे की कहानियों से भरी पड़ी है। पश्चिम सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती बरांगा गाँव के निवासी गुलशन लोहार की जिंदगी भी ऐसी ही प्रेरणादायी मिसाल है। जन्म से दोनों हाथ न होने के बावजूद गुलशन की माँ ने हार नहीं मानी। उन्होंने बचपन से ही बेटे को पैरों से […]
झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक कोआजसू पार्टी ने जनविरोधी बताया

झामुमो–कांग्रेस की उच्च शिक्षा मेंहस्तक्षेप की साजिश : सुदेश महतो राज्य के लिए लड़ी है छात्र शक्ति,इसे कुचलने नहीं देंगे : सुदेश रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा लाया गया झारखण्ड विश्वविद्यालय विधेयक 2025 पूरी तरह से जनविरोधी और असंवैधानिक है। आजसू पार्टी इसका कड़ा […]
डीआईजी नौशाद आलम ने गढ़वा कोर्ट परिसर का किया निरीक्षण, कई खामियों को दूर करने का दिया निर्देश

गढ़वा : पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने गुरुवार को गढ़वा कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले सहायक जिला सत्र नयायधीश श्री दिनेश कुमार जी से शिष्टाचार मुलाक़ात किए और उनको गुलदस्ता भेट किया और नयालय परिसर की सुरक्षा संबंधित विस्तृत जानकारी लिया!निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट सेल, हाजत और सुरक्षा व्यवस्था […]
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम गैंगस्टर फहीम खान की बिगड़ी तबीयत, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर । गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे अस्पताल भेजने का निर्णय लिया। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा […]
आधी रात ट्रक भर दस्तावेज क्यों हटाए गए?

एसीबी पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, सीएम को चेताया रांची । झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और एसीबी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार की रात उत्पाद विभाग से एसीबी ने ट्रक भरकर दस्तावेज गुपचुप तरीके से हटा दिए। मरांडी ने इसे संदिग्ध बताते हुए कहा, […]
अनुसूचित जनजाति की नाबालिग लड़की के साथ गंभीर घटना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया स्वत संज्ञान

नई दिल्ली। रांची । दुमका। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने झारखंड के दुमका जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ घटी गंभीर घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग ने इस संबंध में उपायुक्त दुमका और जिला पुलिस अधीक्षक दुमका को नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत […]
मंत्री हफिजुल हसन एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर, मेदांता अस्पताल में भर्ती

रांची । झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल […]