संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
रांची। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षक दिवस की बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर मौजूद कमियों को दूर करते हुए प्रभावी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ रहा है और नई तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाना जरूरी है।
AI से शिक्षण प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक शिक्षण प्रक्रिया को आसान और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की जरूरतों और क्षमता के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, मूल्यों और अपनी जड़ों से जुड़ी रहे, इस दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और जोहार कहा।









