साहिबगंज। गंगा नगरी को हरा भरा रखने के लिए गंगा मिशन कोलकाता की ओर से स्कूली बच्चों के बीच फलदार पौधा का वितरण सोमवार को भरतिया कॉलोनी स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा ट्रस्ट परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक के मैनेजर सुधांशु शर्मा व व्यवसायी संघ के सदस्य नवीन भगत सहित अन्य ने टेक्नो कन्वेशन पब्लिक स्कूल व कमला देवी बालिका मध्य विद्यालय तालबन्ना के छात्रों के बीच आम, अमरूद, कटहल, नारियल, आंवला, त्रिफला सहित अन्य फलदार पौधा का वितरण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिला के वातावरण व पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए लोग पौधा अवश्य लगाएं। फलदार पौधा फल के साथ-साथ इंसानों व जानवरों को ऑक्सीजन देते हैं। वातावरण को स्वच्छ सुंदर रखते हैं। सभी को इस मानसून अपने घर व आस पास एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। मौके पर कालिदास पाठक, विनीत ठाकुर, आलोक भरतीया, रत्न अग्रवाल, अशोक सर्राफ, प्रधानाचार्य सीमा देवी, शिक्षक राजकुमार शर्मा सहित स्कूली छात्र-छात्राएं व दर्जनों शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।









