सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

देवघर: सावन पूर्णिमा के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता एवं दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे।

दोनों नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सावन पूर्णिमा के मौके पर बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। पूरा मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें