संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस की लगातार दबिश के बाद मामले के एक और आरोपी राघवेंद्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस दबाव के बाद किया आत्मसमर्पण
जानकारी के अनुसार, राघवेंद्र इस मामले में अप्राथमिकी आरोपी है। जांच के दौरान उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। बढ़ते पुलिस दबाव के बीच उसने स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
पूछताछ के बाद भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में
बिष्टुपुर थाना पुलिस राघवेंद्र से मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ से हत्या कांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
पहले भी कई आरोपियों पर हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस अब तक कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल और भाजपा नेता नीरज सिंह को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के बाद जेल भेजा जा चुका है। वहीं, डीडी बार के प्रबंधक विजय महानंद को भी न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#संथाल_हूल_एक्सप्रेस_डेस्क









