मां दुर्गा प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का शुभारंभ, क्षेत्र में रोजगार की बढ़ी उम्मीद, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


स्थान : मेहरमा
संवाददाता : शिवम् गोस्वामी

मेहरमा प्रखंड की सीमा से सटे बाराहाट में रविवार को आधुनिक निर्माण सामग्री के उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मां दुर्गा प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं पर्यावरण के अनुकूल निर्माण सामग्री उपलब्ध होने से प्रदूषण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्लांट के समाजसेवी सह संचालक परमानंद केजरीवाल एवं उनकी पत्नी आरती देवी ने बताया कि आधुनिक तकनीक से तैयार होने वाली प्लाइस ब्रिक्स पारंपरिक लाल ईंटों की तुलना में अधिक मजबूत, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि प्लांट में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स का उत्पादन किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर निर्माण सामग्री उपलब्ध होगी और परिवहन लागत में भी कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि इस प्लांट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके उत्पादन से पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। प्लाइस ब्रिक्स पारंपरिक लाल ईंटों की अपेक्षा अधिक टिकाऊ, किफायती तथा विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। इनका उपयोग आवास निर्माण सहित अन्य निर्माण परियोजनाओं में भी किया जा सकता है।

संचालकों ने बताया कि भविष्य में उत्पादन क्षमता का विस्तार कर अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोड्डा और भागलपुर क्षेत्र में इस प्रकार का यह पहला आधुनिक प्लाइस ब्रिक्स प्लांट है, जिससे दोनों जिलों के निर्माण क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

शुभारंभ समारोह में रामानंद केजरीवाल, राजेश केजरीवाल, गोविंद चनानी, अमित कटारूका, मुकेश आजाद सहित आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें