21 से 25 मई तक झारखंड में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पलामू-गढ़वा में लू का प्रकोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

Jharkhand में मौसम विभाग ने 21 से 25 मई के बीच कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। खासकर संताल परगना और उत्तर-पूर्वी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार Godda, Sahibganj, Dumka, Pakur, Deoghar और Jamtara में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। वहीं Dhanbad, Giridih, Bokaro, Ramgarh, Koderma और Hazaribagh में 23 से 25 मई के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम का दोहरा असर देखने को मिला। दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, जबकि कुछ जिलों में शाम के समय हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। राजधानी Ranchi में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सरायकेला में सबसे अधिक 6.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को Garhwa सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। Palamu में 43.4 डिग्री, Jamshedpur में 41.8 डिग्री, बोकारो में 41.2 डिग्री, सरायकेला में 41.1 डिग्री और Chaibasa में 40.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 26 मई तक राज्य में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा गर्मी और लू से सावधानी बरतें।

और पढ़ें