बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, 3 रुपये से ज्यादा की हुई बढ़ोतरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। लंबे समय से ईंधन के दाम बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं और अब तेल कंपनियों ने नई दरें लागू कर दी हैं।

नई कीमतों के अनुसार पेट्रोल के दाम में करीब 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में लगभग 3.11 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। बताया जा रहा है कि करीब चार साल बाद ईंधन कीमतों में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। हाल के दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा, जिसके बाद खुदरा कीमतों में संशोधन किया गया।

बताया जा रहा है कि अप्रैल 2022 के बाद यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है।

इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने कहा है कि वैश्विक हालात के बावजूद देश में ईंधन की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। सरकार के अनुसार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और कहीं भी आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है।

और पढ़ें