गुमला रिमांड होम से तीन किशोर फरार, चादर के सहारे फांदी दीवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

गुमला जिले के सीलम स्थित रिमांड होम से शुक्रवार सुबह तीन किशोर फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार तीनों किशोर सुबह करीब छह बजे रिमांड होम की दीवार फांदकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि उन्होंने चादर को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया और उसे दीवार पर लगे लोहे के एंगल में फंसाकर फरार होने में सफलता हासिल की।

फरार किशोरों में दो लोहरदगा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक किशोर घाघरा क्षेत्र का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि जल्द से जल्द फरार किशोरों को पकड़ा जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें