संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
पश्चिम बंगाल की नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच राज्य सरकार के मंत्री Dilip Ghosh ने कहा है कि पार्टी जल्द ही राज्य में बदलाव की दिशा में काम शुरू करेगी और लोगों को इसका असर भी दिखाई देगा।
दिलीप घोष ने कहा कि किस नेता को कौन-सी जिम्मेदारी मिलेगी, इसका फैसला विधायक दल और पार्टी नेतृत्व की बैठक में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
उन्होंने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी पिछली सरकार पर निशाना साधा। दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में लंबे समय से लोग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे थे, लेकिन अब स्थिति बदलने का समय आ गया है।
उन्होंने दावा किया कि नई सरकार तुरंत काम शुरू करेगी और जनता को जल्द ही बदलाव महसूस होगा।
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में नई सरकार अपनी प्राथमिकताओं और योजनाओं को लेकर बड़ा रोडमैप पेश कर सकती है।








