नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और विकास परियोजनाओं में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे, जहां वे “आर्ट ऑफ लिविंग” के 45वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे सभा को संबोधित भी करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में आधारभूत संरचना, परिवहन और विकास कार्यों से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
अपने दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे “सोमनाथ अमृत महोत्सव” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का भी आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को विकास, आध्यात्मिकता और जनसंपर्क से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर तीनों राज्यों में सुरक्षा और कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की गई हैं।








