तमिलनाडु की राजनीति में ‘विजय’ युग की शुरुआत, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे थलापति विजय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। अभिनेता से नेता बने विजय आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी पार्टी विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि टीवीके को कांग्रेस, वीसीके और वाम दलों का समर्थन प्राप्त हुआ है, जिसके बाद पार्टी ने 118 सीटों का बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यभर में विजय समर्थकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है और चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह में हजारों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने अपने राजनीतिक सफर में युवाओं, रोजगार, शिक्षा और भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। चुनाव परिणामों के बाद उनके समर्थक इसे तमिलनाडु की राजनीति में “नए युग” की शुरुआत बता रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की लोकप्रियता और युवा मतदाताओं के समर्थन ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। अब सभी की नजर उनकी नई सरकार की नीतियों और प्रशासनिक फैसलों पर टिकी हुई है।

और पढ़ें