संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
झारखंड के सिमडेगा जिले की दो बेटियों ने राज्य का नाम रोशन किया है। संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी का चयन ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली हाई-इंटेंसिटी सीरीज के लिए अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियां बेमिसाल हैं और लगातार देश-दुनिया में राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं।
संदीपा कुमारी सिमडेगा जिले के केरसाई प्रखंड अंतर्गत करंगागुड़ी नवा टोली की रहने वाली हैं। वह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी Sangeeta Kumari की बहन हैं और रेसिडेंशियल हॉकी सेंटर सिमडेगा में प्रशिक्षण ले रही हैं।
वहीं पुष्पा मांझी कुरडेग प्रखंड के हेथमा पंचायत स्थित कुसुम टोली गांव की निवासी हैं। वह सिमडेगा स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ट्रेनी हैं। सिमडेगा प्रशासन ने दोनों खिलाड़ियों के चयन की पुष्टि की है।
झारखंड की आदिवासी बेटियां लंबे समय से हॉकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। राज्य की कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि Salima Tete वर्तमान में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं। टीम में Nikki Pradhan, ब्यूटी डुंगडुंग, Sangeeta Kumari और दीपिका सोरेंग जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं। सलीमा टेटे और निकी प्रधान ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।








