शीतकालीन सत्र में विपक्ष-सरकार आमने-सामने, केंद्रीय मंत्री का तीखा बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही संसद में राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष न तो राय लेगा और न ही हार स्वीकार करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति कर रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं देशभर में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर भी संसद में टकराव की आशंका जताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष शुरुआत से ही इस प्रक्रिया के विरोध में रहा है और इसी कारण संसद में भी विवाद की स्थिति बन सकती है।

सत्र की शुरुआत से ही दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में सदन में और भी गरमागरम चर्चा होने की संभावना है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें