कपिल शर्मा के शो में उतरेंगे भोजपुरी सितारे, फैंस में बढ़ा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तीन बड़े कलाकार जल्द ही कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें ये तीनों कलाकार एक साथ दिखाई दिए और शो से पहले आपस में मुलाकात करते भी नज़र आए। वीडियो में यह भी देखा गया कि कलाकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर गर्मजोशी दिखाई और इसके बाद कपिल शर्मा के साथ फोटो भी खिंचवाई।

सूत्रों के अनुसार, यह एपिसोड जब प्रसारित होगा तो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। तीनों कलाकारों के एक साथ शो में आने की खबर से भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि एपिसोड में भोजपुरी फिल्मों, गानों और कला से जुड़े कई दिलचस्प किस्से देखने को मिलेंगे।

कपिल शर्मा शो में अक्सर अलग-अलग क्षेत्रों के सेलेब्रिटी नजर आते हैं, लेकिन इस बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों का एक साथ आना दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें