संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।
प्रधानमंत्री द्वारा विपक्ष को यह कहे जाने के बाद कि सदन में ड्रामा नहीं बल्कि डिलिवरी की आवश्यकता है, इस बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कड़ा प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना ड्रामा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की अनिवार्यता है।
प्रियंका ने कहा कि चुनावी स्थिति, प्रदूषण और देश के सामने मौजूद गंभीर समस्याएं ऐसे विषय हैं जिन पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन मुद्दों पर जनता जवाब मांग रही है, उन पर अगर बहस नहीं होगी तो संसद का अस्तित्व किसलिए है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष का दायित्व है कि वह सवाल पूछे और सरकार को जवाबदेह बनाए। उन्होंने कहा कि जनता के हित के मुद्दों पर आवाज उठाना ड्रामा नहीं, जिम्मेदारी है, और उसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।








