संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बार फिर तेजी दिखाई है। एजेंसी ने लखनऊ में एक संदिग्ध के घर पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, टीम ने मौके पर मौजूद परिजनों से पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।
NIA की कार्रवाई से पहले 11 नवंबर को जम्मू–कश्मीर पुलिस और ATS की संयुक्त टीम ने भी कई स्थानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसे पुलिस फरीदाबाद से पकड़ा था।
जांच एजेंसियों का मानना है कि मामले से जुड़े कुछ और लोगों के संबंध और ठिकानों की जानकारी जुटाने के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध की कुछ अन्य व्यक्तियों से भी करीबी संबंध होने की जानकारी मिली है, जिन पर एजेंसियां कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।








