खालिस्तानियों ने कनाडा में किया तिरंगे का अपमान, PM को मारने के लगाए नारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित खालिस्तान जनमत संग्रह के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ का घोर अपमान किया गया। इस गैर-कानूनी वोटिंग कार्यक्रम (खालिस्तान रेफ़रेंडम) में कट्टरपंथी तत्वों ने न केवल तिरंगे का अपमान किया, बल्कि भारतीय प्रधानमंत्री और शीर्ष अधिकारियों को मार डालने के भी नारे लगाए।

यह जनमत संग्रह ‘सिख फ़ॉर जस्टिस’ (SFJ) नामक प्रतिबंधित संगठन द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में 53,000 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे, गर्भवती महिलाएँ और बुजुर्ग भी मौजूद थे। वोटिंग के दौरान सवाल पूछा गया था— “क्या पंजाब को भारत से अलग कर एक नया स्वतंत्र देश खालिस्तान बनाया जाना चाहिए?”

भारत विरोधी नारों और तिरंगे के अपमान ने भारतीय समुदाय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि SFJ जैसे संगठनों की गतिविधियाँ भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती हैं।

भारत सरकार ने इस प्रकार की गतिविधियों पर पहले भी कड़ा विरोध जताया है और कनाडा सरकार से बार-बार ऐसे उग्रवादी तत्वों पर कार्रवाई की मांग करती रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें