दूल्हे ने की अनोखी पहल, समाज के लिए बनी मिसाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

म मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में हुई एक शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। विवाह समारोह के बीच दूल्हे ने ऐसा फैसला लिया जिसने न केवल दोनों परिवारों को भावुक कर दिया, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

जानकारी के अनुसार, शादी के दौरान दूल्हे ने दहेज में मिले 21 लाख रुपये बिना किसी झिझक के दुल्हन के परिवार को लौटा दिए। दूल्हे की इस अनोखी और सकारात्मक पहल ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। यह कदम दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी माना जा रहा है।

बताया जाता है कि दुल्हन के पिता का कुछ समय पहले निधन हो चुका था, जिसके बाद शादी की सभी जिम्मेदारियाँ दुल्हन के मामा और नाना ने संभाली थीं। ऐसे में दूल्हे के इस निर्णय ने दुल्हन पक्ष को भावुक कर दिया।

शादी में शामिल सभी लोगों ने दूल्हे की इस मानवता भरी सोच और सामाजिक संदेश की खुलकर प्रशंसा की। यह पहल दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें