संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
कीमती धातुओं के बाजार में आज जोरदार उछाल देखने को मिला है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना और चांदी दोनों के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना आज 2,034 रुपये महंगा होकर 1,25,342 रुपये पर पहुँच गया है। पिछले कारोबारी दिन 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,308 रुपये थी, यानी एक दिन में कीमत में उल्लेखनीय उछाल आया है।
इसी तरह चांदी के दामों में भी बड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदी 3,369 रुपये महंगी होकर 1,57,019 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,53,650 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव के कारण सोने–चांदी की कीमतों में यह तेजी बनी हुई है।
गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपये का स्तर छुआ था और 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बना चुकी है। लगातार बढ़ती कीमतें आम उपभोक्ताओं के लिए चिंता बढ़ा रही हैं जबकि निवेशकों के लिए यह बड़ी राहत और मुनाफे का मौका भी साबित हो रही हैं।








