पेशावर ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 10 की मौत; तनाव बढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

इस्लामाबाद/काबुल, 25 नवम्बर 2025
पेशावर में हुए दो भीषण सुसाइडल ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान के कई इलाकों पर हवाई हमला किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की, जिसमें 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 9 बच्चे और 1 महिला शामिल बताई गई है।

अफगानिस्तान सरकार ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने यह कार्रवाई कर इस्तांबुल समझौते के तहत बने सीजफायर को तोड़ा है। अफगानिस्तान ने इसे अपने क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हस्तक्षेप की मांग की है।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि पेशावर ब्लास्ट में शामिल आतंकियों के ठिकाने अफगान सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे, और इन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया गया। हालांकि, अफगानिस्तानी अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पाकिस्तान को बेगुनाह नागरिकों पर कार्रवाई का दोषी ठहराया है।

सीमा क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेषज्ञों की मानें तो यह हमला क्षेत्र में पहले से मौजूद अस्थिरता को और बढ़ा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें