स्कूल रूआर 2025 अभियान के तहत हुई प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता। उधवा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में बुधवार को स्कूल रूआर 2025 अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख स्टेनशिला सोरेन, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जनकदेव यादव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित […]
धर्मगुरुओं ने बाल विवाह मुक्त क्षेत्र बनाने को लेकर लिया संकल्प

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता। उधवा: बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ अब धर्मगुरु भी जागरूकता फैलाने के लिए आगे आ रहे हैं। बुधवार को उधवा प्रखंड के दरगाह दंगा और सुतियाल पाड़ा इलाके में शिव मंदिर और मस्जिद के आसपास मंथन संस्थान की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान हिंदू और […]
बरहरवा-गुमानी मुख्य सड़क: भीमपाड़ा की संकरी सड़क बनी खतरे की राह, टोटो दुर्घटनाग्रस्त

बरहरवा: बरहरवा-गुमानी मुख्य सड़क पर स्थित भीमपाड़ा के पास एक बार फिर संकरी सड़क के कारण दुर्घटना हुई। बुधवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यह घटना भीमपाड़ा की संकरी सड़क के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और चिंताजनक कड़ी है। […]
पाकुड़ में लावारिस मृत गौ माता का किया गया हिंदू रीति से अंतिम संस्कार

पाकुड़ नगर (संवाददाता)। बुधवार को रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश महामंत्री राम ठाकुर के नेतृत्व में शहर के छोटी अलीगंज क्षेत्र के पीछे मैदान में एक लावारिस मृत गौ माता का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम से उक्त स्थान पर गाय का शव पड़ा था, जिसकी सूचना […]
स्कूली बस को साइड देने के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर का गिरना, स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पाकुड नगर पाकुड राज हाई स्कूल रोड पर ब्लू बड्स स्कूल के निकट एक गंभीर घटनाक्रम घटित हुआ। स्कूली बच्चों और अभिभावकों की भीड़ के बीच, एक स्कूली बस को साइड देने के प्रयास में बालू लदे ट्रैक्टर अचानक जमीन में धंस गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की […]
पाकुड़ में भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पाकुड़ नगर (संवाददाता)। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मंगलवार को ब्राह्मण महासभा, पाकुड़ के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष भगीरथ तिवारी ने की। यह शोभायात्रा राजापाड़ा स्थित कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए चकबलरामपुर स्थित प्रस्तावित परशुराम धर्मशाला […]
पाकुड जिले में एक आरोपी की गिरफ्तारी:

महेशपुर थाना कांड संख्या 68 के आरोपित बाबूल मंडल को गिरफ्तार मालपहाडी थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी पाकुड: मालपहाडी थाना प्रभारी अंशु उपाध्याय के अनुसार, महेशपुर थाना कांड संख्या- 68/2016 के तहत आरोपित बाबूल मंडल को आज गिरफ्तार किया गया। बाबूल मंडल, जो स्व. साधीन मंडल का पुत्र है, बाहिरग्राम का निवासी है। मामला माननीय […]
पाकुड़ सदर अस्पताल में बून्द बून्द पानी के लिये तरस रहे है लोग

पाकुड़: पाकुड़ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है, जहां जलमीनार की खराब स्थिति ने मरीजों, विशेषकर छोटे बच्चों के लिए अनेक समस्याओं को जन्म दिया है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थित जलमीनार, जो कि पहले जलापूर्ति का प्रमुख स्रोत था, आज अनुपयोगी होकर खड़ा […]
लिट्टीपाड़ा में वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों का जांच शिविर आयोजित

लिट्टीपाड़ा (संवाददाता)। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायता व उपकरण उपलब्ध कराने हेतु एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) द्वारा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने किया। शिविर में ऑर्थोटिक, प्रोस्थेटिक उपकरण, स्पाइनल ब्रेसेस, […]
पाकुड़िया में बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

पाकुड़िया (संवाददाता)। जिला बाल संरक्षण इकाई पाकुड़ एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पाकुड़िया कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राएं “बाल विवाह छोड़ो, गरीबी के कुचक्र को तोड़ो”, “कच्ची उम्र में मत करो विवाह, दोनों का जीवन होगा तबाह” जैसे नारों की तख्तियां […]